जिला विज्ञान केंद्र,
(राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद)
संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार,
कोक्किराकुलम,
तिरुनेलवेली-627009
फोन: +91 462 2500256
ई-मेल:
अन्य क्रियाकलाप
आकाश अवलोकन कार्यक्रम
आसमान के साफ रहने पर प्रतिदिन शाम 6.30 बजे आकाश अवलोकन का कार्यक्रम किया जाता है। दर्शक 9 इंच दूरमापी द्वारा ग्रह,नेब्यूला, बाइनरी तारे जैसे खगोलीय पिंडों का अवलोकन कर सकते हैं। स्कूल या अन्‍य शिक्ष्‍ाण संस्थाओं के परिसर में भी संबंधित संस्‍था के अनुरोध पर इसका आयोजन किया जाता है।
अवकाशकालीन सृजनात्‍मक क्षमता कार्यक्रम
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थीगण नाम मात्र की फीस देकर, हस्तगत परीक्षण द्वारा विज्ञान के अध्ययन के लिए अपना समय व्यतीत कर सकते हैं। खगोलिकी, रसायन विज्ञान, वैज्ञानिक खिलौना निर्माण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स, जैसे विषयों पर सृजनात्‍मक क्षमता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी दिए जाते हैं।
संस्मरणात्मक समारोह
इस केंद्र द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस,अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस,राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, एड्स दिवस जैसे संस्मरणात्मक दिवस तथा वैज्ञानिकों के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर विभिन्न निर्धारित समूहों के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञान प्रदर्शन व्याख्यान
यहाँ विशिष्ट समूहों के लिए विभिन्न विषयों जैसे विज्ञान मनोरंजक है, शीत प्रदर्शन, विद्युत व चुंबकता आदि पर प्रदर्शन व्याख्यान दिये जाते हैं। इन व्याख्यानों से प्रतिभागियों को विज्ञान को निकट से देखने-समझने तथा आम जनता को विज्ञान के चमत्‍कारों की अनुभूति का अवसर प्राप्त होता है।
सामाजिक प्रशिक्षण कार्यक्रम
यह कार्यक्रम सर्वाधिक रूप से बेरोज़गार युवक तथा महिलाओं के बीच जागरूकता उत्पन्न करने हेतु आयोजित किया जाता है। प्रशिक्षण प्रत्येक क्षेत्र के विषय विशेषज्ञों के द्वारा दिया जाता है। बेकरी प्रशिक्षण,साबुन निर्माण,डाई निर्माण, एंटेना निर्माण आदि इनमें से कुछ हैं। यह प्रशिक्षण युवाओं को स्वनियोजित तथा अपने व्यवसाय में कुशल बनाने के लक्ष्य से आयोजित किया जाता है।
विज्ञान मेला
यह वार्षिक कार्यक्रम प्रतिवर्ष स्‍कूली विद्यार्थियों के लिए अपनी नवीनतम वैज्ञानिक कुशलता प्रदर्शित करने के उद्देश्‍य से आयोजित किया जाता है।
विज्ञान प्रश्नमंच
स्कूल के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान प्रश्नमंच प्रतियोगिता सतत आयोजित किए जाते हैं। अंतर-जिला प्रश्नमंच प्रतियोगिता विभिन्न स्तर के अधिकाधिक विद्यार्थियों को आकर्षित करती है।
वॉटर रॉकेट
प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष सप्ताह समारोह के दौरान यह केंद्र आईएसआरओ के सहयोग से स्कूली विद्यार्थियों के लिए वॉटर रॉकेट डिज़ाइन प्रतियोगिता आयोजित करता है।